सीतापुर: अलादातपुर में आंधी-तूफान के दौरान मंदिर जा रही महिला पर गिरा पेड़, महिला की मौत के बाद पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के अलअदादपुर गांव में अचानक तेज आंधी तूफान आ जाने से मंदिर जा रही एक महिला के ऊपर भारी भरकम पेड़ गिर गया पेड़ की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी जिसको अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई मामले में मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।