करौली: जयपुर सहित अलग-अलग स्थान से सालों से फरार तीन स्थाई वारंटियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
करौली कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि मय जाप्ता द्वारा मोबाइल लोकेशन के आधार पर सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामनिवास पुत्र शिब्बूराम मीना निवासी भालपुर, प्रभूदयाल पुत्र मानाराम जाट को जयपुर से और मुकेश चंद पुत्र शिवनारायण बैरवा निवासी गंगेकापुरा से गिरफ्तार किया।