नरवर: करैरा विधायक रमेश खटीक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
करैरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश खटीक ने आज रविवार को शाम चार बजे अपने निज निवास मगरौनी में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और क्षेत्रीय मुद्दे लेकर पहुंचे। विधायक खटीक ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश