बमोरी: उदयपुर गांव में खेत पर काम कर रहे फरियादी के साथ आरोपी ने शराब के नशे में की मारपीट
Bamori, Guna | Jun 16, 2026 सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उदयपुर गांव में खेत पर काम कर रहे किसान हरिओम बरेला के साथ आरोपी श्याम सिंह बारेला ने शराब के नशे में मारपीट की है | घटना बीते रोज दोपहर 2: बजे की बताई गई है |जिसमें फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं और मेरी पत्नी खेत पर काम कर रहे थे तभी गांव का श्याम बरेला शराब के नशे में आया और मुझे मां बहन की गालियां देने लगा |