कोल: विजयगढ़ में बीते दिनों युवक की हत्या के मामले में नहीं हुआ मुकदमा दर्ज, पीड़ित परिवार ने DIG से न्याय की गुहार लगाई
Koil, Aligarh | May 6, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके के गांव कटरा मलोई की है।जहां बीते दिनों यानी के 13.4.2025 को एक युवक का शव नाले में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया था।इधर घटना के बाद मृतक युवक के परिवार ने पुलिस को हत्या का आरोप लगाया है।