पालोजोरी: शिक्षा के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी विद्यालय में ताले, दोपहर 2 बजे ही मिला बंद
सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर साल करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में धरातल की हकीकत इससे कोसों दूर है। ताजा मामला पालोजोरी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय महुवाडाबर का है, जहाँ बुधवार (18 फरवरी) को दोपहर 2 बजे ही स्कूल परिसर में सन्नाटा पसरा मिला और मुख्य द्वार पर ताला लटका पाया गया।