हैदरगढ़: पेचरुवा गांव स्थित खेतों में लगी भीषण आग, तेज हवाओं से विकराल हुई आग, एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंप कराया गया बंद
हैदरगढ़ के पेचरुवा गांव के सामने झील किनारे स्थित खेतों में रविवार करीब 7 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और सैकड़ों बीघे में फैली पराली जलकर राख हो गई। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया।