ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव के निकट बाईपास पर डिवाइडर से टकराये बाइक सवार, एक जिला अस्पताल रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव के निकट लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर रविवार की शाम, बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए, घटना में बाइक सवार वैभव विक्रम निवासी आदिल नगर कुर्सी रोड थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ व राज प्रताप निवासी आमकुंद्रा थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज घायल हो गये, सीएचसी से वैभव विक्रम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।