मेदिनीनगर (डालटनगंज): खानदानी साढे 22 डिसमिल जमीन के जाली पेपर बनाने पर चाचा संजय को भतीजे प्रीतम ने मारी थी गोली,चार दिन बाद गिरफ्तार
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ठेकेदार एवं मेदिनीनगर के बारालोटा निवासी संजय तिवारी गुड्डू को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी एवं उनके भतीजे प्रीतम तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रीतम को चियांकी हवाई अड्डा के पास से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम का पिस्टल भी बरामद किया गया। प्रीतम ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।