हरलाखी: बेलाटोल गांव के निकट चावल व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, रुपये लूटे
हरलाखी थाना क्षेत्र के बेला टोल गांव के निकट एनएच 227 सड़क पर सोमवार देर शाम एक चावल कारोबारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और रुपये लूट लिए। वहीं चावल व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। हालांकि कितने रुपये लूटे गए हैं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।