हरलाखी: हरलाखी प्रखंड के उमगांव ई किसान भवन में किसानो के बीच गरमा मुंग बीज का वितरण हुआ शुरु।
हरलाखी प्रखंड उमगांव के ई-किसान भवन में किसानों के बीच गरमा मूंग बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि समन्वयक रौशन कुमार ने बताया कि बीज वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। बीएओ प्राणनाथ सिंह ने बताया कि किसानों को गरमा मूंग का बीज अनुदानित दर पर दिया जा रहा है। आठ किलो बीज का मूल्य 1172 रुपए निर्धारित है। जिसमे अनुदान काटकर किसानो को 285 रुपए में उपलब्ध है।