सिंगरौली: चितरंगी के बसनिया निवासी किशोर ने पहाड़ी के पास जिगना के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सिंगरौली के चितरंगी के पहाड़ी पर जिगना के पेड़ में फांसी लगाकर किशोर ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना अंतर्गत ग्राम बसनिया के दुवेन्द्र पिता फूल सिंह उम्र 17 वर्ष बिना बताए घर से चला गया था।घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।