तुलसीपुर: थाना महाराजगंज तराई में शिवानगर निवासी महिला ने गांव के युवक पर मारपीट का दर्ज कराया केस
12 मार्च बुधवार शाम 5:00 बजे थाना महाराजगंज तराई प्रभारी निरीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शिवानगर निवासी महिला ने गांव के युवक पर मारने पीटने एवं गाली देने की तहरीर दी है, बताया है कि आस-पड़ोस के लोगों द्वारा उसे बचाने पर वह गांव में भाग गया। बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है।