तुलसीपुर: देवीपाटन शक्तिपीठ पर इस वर्ष 14 मार्च को निकाला जाएगा होली का जुलूस, महंत योगी मिथलेश नाथ ने दी जानकारी
11 मार्च मंगलवार शाम 4:00 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ महंत योगी मिथलेश नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन के अनुरोध पर इस वर्ष होली का जुलूस देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर पर 14 मार्च को ही निकाला जाएगा। विदित हो कि अभी तक देवी पाटन शक्तिपीठ मंदिर पर होली का जुलूस होली के दूसरे दिन निकल जाता था।