मुज़फ्फरनगर: जिला कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़ित महिला ने दबंग कब्जाधारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की दी चेतावनी
जिला कलेक्ट्रेट पर मंगलवार कों करीब 4 बजे पहुंची ग्राम बेगराजपुर निवासी पीड़ित महिला शिमला ने अपने देवर के लड़कों पर उसका मकान कब्जाने की नियत में दबाव बनाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एक और जहाँ DM के नाम एक शिकायती पत्र सौपा तो वही जल्द कार्यवाही न होने पर बच्चों सहित आत्महत्या की चेतावनी दी है।