बदायूं: सरौरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, 4 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jun 25, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौली गांव की रहने वाली 26 वर्षीय राधा पत्नी रामू, 6 वर्षीय यशवी पुत्री रामू, 4 वर्षीय सचिन पुत्र रामू, 9 वर्षीय रितिक पुत्र रामू ई रिक्शा में सवार होकर मंगलवार को अपने घर से मायके जा रही थी। कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के उझानी बदायूं रोड पर सरौरा गांव के समीप ई रिक्शा पलट गया जिसमें चारों लोग घायल हो गए।