बदायूं: शहर में तेज बारिश से सड़के हुई जलमग्न, नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की खुली पोल
Budaun, Budaun | Jun 25, 2024 मंगलवार को बदायूं शहर में तेज बारिश के कारण सड़कें जल मग्न हो गई। शहर के छ: सड़का, जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड, पनबड़िया, मथुरिया चौक सहित कई जगह दो से तीन फीट सड़कों पर पानी भर गया और लोग पानी से गुजरते दिखे। वही नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को कोसते दिख रहे थे। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण नगर पालिका परिषद की पोल खुल गई है।