मऊरानीपुर: मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में नशे में दरिंदा: मां से छीने मासूम बच्चे, घर बना जंग का मैदान
कोतवाली क्षेत्र में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। संगीता नामक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति ने उसके दोनों मासूम बच्चों को अपने पास रखा है, जिससे उन्हें किसी अनहोनी का डर है। महिला ने पुलिस से बच्चों की सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।