हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड 57 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम पर हमला, सीसीटीवी में कैद घटना हुई वायरल
जंक्शन शहर के वार्ड नम्बर 57 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में गली से गुजर रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आक्रामक कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर के पास गली से गुजर रहा था, तभी एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और काटने का प्रयास करने लगा।