डोमचांच: डोमचांच में हूल दिवस पर झामुमो ने शहीदों को किया नमन, अन्याय के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प
झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा जिला समिति के नेतृत्व में मंगलवार को 12 बजे हूल दिवस के अवसर पर डोमचांच प्रखंड के कानीकेंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हूल आंदोलन के महानायकों सिद्धू, कान्हू, चांद, भैरव तथा फूलो-झानो सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।