मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के खमरिया के पास बारात से लौटते समय बाइक पर सवार दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा घायल
जिगना थाना क्षेत्र के बौड़इ गांव निवासी 22 वर्षीय शिवकुमार के बुआ के लड़के की शादी थी शिवकुमार अपने मित्र के साथ रन्नू पट्टी गांव बारात में शामिल होने गया था। मंगलवार बुधवार की देर रात लगभग 1:00 बजे बारात से वापस लौट रहा था विंध्याचल के खमरिया के पास। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें शिवकुमार की मौत हो गई। साथ में घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।