मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर के पास फोर व्हीलर गाड़ी के ड्राइवर को आई छपकी, गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, सभी लोग घायल
जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के सामने बुधवार की शाम 5:00 बजे अनियंत्रित कार सड़क किनारे टकराई कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गौरा गांव निवासी सभी लोग शादी समारोह से लौट रही थी ड्राइवर को थोड़ी सी झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की गाड़ी का अगला धूरा टूट गया घायल सभी का इलाज जारी है।