गगरेट: शहीद भगत सिंह की जयंती पर 28 सितंबर को सिविल अस्पताल गगरेट में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
Gagret, Una | Sep 25, 2025 महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर 28 सितंबर को सिविल अस्पताल गगरेट में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। बीएमओ डॉ पंकज पाराशर ने वीरवार दोपहर 2 बजे बताया कि शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट की और से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। क्लब के प्रधान मुनीष ठाकुर ने सभी से इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।