भीतरगांव इलाके में मंगलवार रात 8बजे बादलों का डेरा होने के चलते किसान धान कटाई के लिए थ्रेसर मशीन से खेत में ही जुटे हैं। किसान शैलेश सोनकर ने बताया आगे मौसम खराब होने का खतरा लग रहा है।बेमौसम बरसात और तेज हवाओं की मार के अंदेशे में किसान अपने खेतों में पकी धान की फसल को जल्दी से जल्दी काट रहे हैं।तमाम किसानों का धान खेत में ही बिछ गया है।