देहरादून: सीएम धामी ने पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आज स्व. बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।