देहरादून: प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता में विधानसभा के बजट सत्र से पहले की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की घोषणा
उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता करते हुए विधानसभा की बजट सत्र से पहले आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जीएसपी ग्रोथ अच्छी हुई है उसके साथ ही प्रदेश की विकास दर 2024 और 25 में 6.61% संभावित है साथी उन्होंने यह भी बताया कि सकल घरेलू उत्पाद 332000 करोड़ का था जो कि अब 378000 करोड़ संभावित है