नरवर: नरवर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जयघोष से गूंजा नगर
नरवर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नरवर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सुसज्जित रथ पर भगवान परशुराम की आकर्षक प्रतिम