खरगोन जिले के सनावद में लापता हुए 11 वर्षीय बालक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है। बकरी चराने गया बालक अपनी नानी की डांट के डर से घर से भाग गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का केस दर्ज कर 6 अलग-अलग टीमें बनाईं और सोमवार रात उसे नर्मदा किनारे नावघाट खेड़ी से खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर