घोड़ाडोंगरी: सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, घोड़ाडोगरी मार्ग घंटों बाधित रहा, प्रशासन ने बहाल किया आवागमन
घोड़ाडोगरी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे तेज हवाओं के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हावाड़ी तिकड़े पर सड़क किनारे खड़ा एक विशाल आम का पेड़ अचानक जड़ समेत उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।