मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिला अधिकारी कुमार सत्यम जीत ने अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों ने आए हुए फरियादों की समस्याओं को सुना और संबंधितों को समय रहते हुए समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुल 6 फरियादियों की समस्याएं दर्ज हुई, लेकिन किसी भी समस्या का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। इस दौरान क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह रही।