आगरा: बंदरों से आतंक खत्म करने की योजना, ताजमहल पर विशेष टास्क फोर्स का गठन
Agra, Agra | Sep 26, 2024 ताजमहल पर अब ( एंटी मंकी टास्क फोर्स ) तैनात होगी टास्क फोर्स में शामिल जवान विशिष्ट उपकरणों से लैस होंगे। ताजमहल पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा यह कदम उठाए जा रहे हैं।एडीजी आईबी और एडीजी सुरक्षा के निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर ताजमहल पर कई योजनाओं पर काम हो रहा है। बंदरों के झुंड पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।