आगरा: पीएम मोदी के आह्वान पर आगरा नगर निगम में कबाड़ से क्रिएशन प्रदर्शनी का आयोजन, स्कूली छात्रों ने दिखाई अनूठी रचनात्मकता
Agra, Agra | Sep 25, 2024 प्रदर्शनी का मकसद था प्लास्टिक और अन्य बेकार चीजों के पुनरुत्पादन को बढ़ावा देना और लोगों में जागरूकता फैलाना कि कैसे वेस्ट मटेरियल का सही इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों ने प्लास्टिक, कागज और धातु के पुराने टुकड़ों से कलात्मक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं तैयार कीं। इनमें से कई मॉडल्स पर्यावरण को संरक्षित करने के नजरिए से बनाए गए थे