ग्वालियर में लिफ्ट देकर जेब काटने वाली आगरा गैंग, पुलिस ने 2500 CCTV खंगाले ग्वालियर में एक गैंग सक्रिय हो गई है, जो लिफ्ट देने का झांसा देकर लोगों की जेब कट रही है। पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह आगरा का है और वारदातों के बाद वहीं लौट जाता है। यह गैंग खासकर रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में भोले-भाले या बुजुर्ग यात्रियों को निशाना बनाता है।