रक्सौल: हरैया थाना क्षेत्र के बड़ा परेउवा वार्ड संख्या 1 में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
हरैया थाना क्षेत्र के बड़ा परेउवा वार्ड संख्या 1 में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति घनश्याम के साथ लक्ष्मण साह के किराए के मकान में रह रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतका की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है। जानकारी शनिवार सुबह करीब 11:50 बजे मिली।