बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के चंदू कुआं मोहल्ले में मंगलवार की रात्रि बिजली का केबल खराब हो जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर मोहल्ले में अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। वहीं कई घरों में जलापूर्ति और आवश्यक कार्य भी प्रभावित रहे।स्थानीय निवासियों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो