धामपुर: धामपुर के दुर्गा विहार के पास एक बाइक सवार की डिवाइडर से टकराने के दौरान हुई मौत
Dhampur, Bijnor | May 18, 2026 अफजलगढ क्षेत्र के गांव मानियावाली गढी निवासी करन सिंह पुत्र लाल सिंह बाईक से अपने घर से नहटौर आ रहा था।रविवार की देर सांय करीब सात बजे धामपुर मे शेरकोट मार्ग पर नेशनल हाईवे पर दुर्गा विहार के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया।जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।