ठिरिया निजावत खां निवासी सज्जाद अली ने पड़ोसी इसरार अली पर उनकी ज़मीन पर कब्जा करने और विवाद के दौरान परिवार के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।