सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के गंगापुर सहित कई गांव में शनिवार को भाजपा की ओर से जन संवाद यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस जन संवाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया ।शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया।