उमरेठ: मुजावर के जंगल में मिला युवक का शव
मृतक की पत्नी बोली जंगल में मारकर फेंक दिए
मुजावर के जंगल में मंगलवार को सुबह युवक का शव पाया गया। युवक की पहचान मुजावर निवासी शिव प्रसाद डेहरिया के रूप में हुई। युवक के सिर में चोट के निशान पाए गए। मृतक सोमवार को घर से निकला था। मृतक की पत्नी सविता डेहरिया ने उसके पति की हत्या की आशंका व्यक्त की है। मंगलवार तीन बजे पोस्टमार्टम कराया गया।शिव प्रसाद डेहरिया जंगल में बैल लेकर गया था। रात में वह घर नही