दीपका क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका रानू साहू, घटना के समय घर में अकेली थी। यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।