पटना ग्रामीण: पटना से हाजीपुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, चिराग पासवान के लिए हाजीपुर में करेंगे चुनावी सभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पटना से हाजीपुर के लिए रवाना हो गए। पटना स्टेट हैंगर से वे हाजीपुर के लिए रवाना हुए। जहां वे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।