बांधवगढ़: मैहर जा रहे बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
उमरिया जिले में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डिंडौरी निवासी ओम तिवारी और शिवम पांडेय बाइक से मैहर जा रहे थे। शहपुरा मार्ग स्थित मनु ढाबा के पास उनकी बाइक को कथित रूप से एक अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। एक की मौत दूसरा गंभीर घायल ।