वाराणसी में सड़क पर अतिक्रमण कर खड़ी 15 बसों का नगर निगम ने किया चालान
Sadar, Varanasi | Apr 19, 2025 नगर निगम द्वारा आज सड़क पर अतिक्रमण कर खड़ी 15 बसों का चालान किया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को जानकारी प्राप्त हुई कि सारनाथ एवं आशापुर के पास के मुख्य मार्ग पर कई बसों को सड़क पर खड़ा किया गया है, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।