कल जो GNCT का नोटिफिकेशन आया है उसके अनुसार आज से दिल्ली में BS-6 के नीचे के जो बाहर के वाहन हैं वे दिल्ली के अंदर नहीं आ पाएंगे। इसे लेकर हमने ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर स्टाफ की तैनाती की है और दिन-रात चेकिंग चल रही है। जिन गाड़ियों को छूट दी गई है उसमें CNG, इलेक्ट्रिक वाहन हैं या आवश्यक ढुलाई वाहन हैं।