मालथोन: मालथौन हाईवे रोड टोल प्लाजा के पास बाइक से गिरी महिला गंभीर रूप से हुई घायल।
Malthon, Sagar | Jun 12, 2026 गुरुवार को एन एच 44 नेशनल हाईवे मालथौन टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 8 बजे एक सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सुहागरात रैकवार गोना ग्राम से अपने भतीजे के साथ बाइक से मालथौन घर लौट रही थी की मालथौन टोल प्लाजा के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अचानक महिला रोड पर गिर गई जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।