भवानीपुर :- रुपौली विधायक एवं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल को बिहार विधानसभा की याचिका समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के द्वारा किया गया है। कलाधर प्रसाद मंडल ने बीते विधानसभा चुनाव में रुपौली विधानसभा क्षेत्र से बिहार में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था।