ललितपुर: ग्राम हनुपरा निवासी किसान मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आने से हुआ अचेत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हनुपरा निवासी सोहन सिंह (58) पुत्र गोकुल करीब सोमवार सुबह के समय अपने जानवरों को पानी पिलाने के लिए मोटर चालू कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए।जिसके चलते वह बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत सोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया।