ज्ञानपुर: गोपीगंज में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव कुशल संपन्न हो इसको लेकर प्रशासन के द्वारा लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं । इसी कड़ी में गोपीगंज और आसपास के क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया है