ज्ञानपुर: रेलवे क्रॉसिंग बनवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सराय कंसराय के ग्रामीण, DM को दिया पत्र
कलेक्ट्रेट पहुंचकर सराय कंसराय के ग्रामीणों ने DM को एक पत्र सौंपकर कहा कि सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित है, गांव के दक्षिण में रेलवे लाइन एकदम करीब है। गांव के दक्षिण रेलवे लाइन पर जूनियर हाई स्कूल, दुर्गागंज पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला मुख्यालय है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे में रेलवे अंडरलाइन या फाटक बनाना बहुत ही जरूरी है।