ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की फरियाद
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर जिला अधिकारी विशाल सिंह ने सुना। इसके पश्चात अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित को आदेश दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से निपटाएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।